{"_id":"5b43c7ae4f1c1bc1248b576e","slug":"153116868514-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में लगी आग, बालबाल बचे यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बस में लगी आग, बालबाल बचे यात्री
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
राजस्थान की एक चलती बस का टायर फटने से उसमें आग लग गई। बस में आग लगते ही सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने किसी तरह से बस को दून रोड स्थित नटराज चौक पर रोका और यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के माध्यम से फायर स्टेशन को सूचित किया गया। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान चौक पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
कोतवाली पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश स्थित नीमच के 30 यात्रियों का दल तीर्थनगरी घूमने के लिए आ रहा था। यात्रियों ने चित्तौड़, राजस्थान की बस बुक कराई थी। सोमवार दोपहर हरिद्वार बाईपास मार्ग पर तहसील चौक के पास बस का टायर अचानक फट गया। इसके बाद टायर में आग लग गई और आग बस के इंजन तक पहुंच गई। बस में धुआं और आग की लपटें देख सवार यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद चालक पप्पू सिंह ने नटराज चौक पर बस रोक दी और आनन-फानन यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने फायर स्टेशन को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि बस सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
बस में रखे थे तीन रसोई गैस सिलिंडर
तीर्थनगरी घूमने पहुंचे मध्य प्रदेश के यात्री अपने साथ खाना पकाने के लिए तीन रसोई गैस सिलिंडर भी लाए थे। हालांकि समय रहते आग बुझा ली गई और गैस सिलिंडर निकाल लिए गए। इससे बड़ा हादसा बच गया।