{"_id":"5b3a8d5c4f1c1b71578b46ed","slug":"15305639311-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढकरानी पावर हाउस के इंटेक में मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढकरानी पावर हाउस के इंटेक में मिला महिला का शव
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
ढकरानी पावर हाउस के इंटेक में सोमवार को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला प्रेमनगर थाना क्षेत्र से गुमशुदा चल रही थी। परिजनों ने व्हाट्सएप पर भेजी गई फोटो के आधार पर महिला की शिनाख्त की।
ढकरानी पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों ने सोमवार शाम करीब पांच बजे इंटेक में एक शव फंसा देखा। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। महिला के शरीर पर महज एक कुर्ता था। इसके बाद पुलिस ने महिला की फोटो आसपास के थानों और पुलिस चौकी में भेज कर शिनाख्त शुरू की। इसके आधार पर महिला की पहचान रीता वर्मा (50) पत्नी विरेंद्र कुमार वर्मा निवासी विंग नंबर-7 प्रेमनगर के रूप में हुई। एसएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि एक जुलाई को रीता की गुमशुदगी प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई गई थी। फोटो के आधार पर परिजनों ने भी रीता की पहचान की है। परिजनों के पहुंचने पर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।