फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मैक्स हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत

मैक्स हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत

Tue, 03 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

यमकेश्वर-लक्ष्मणझूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते माह 22 जून को बिनक के समीप मैक्स हादसे में घायल एक बुजुर्ग ने 11 दिन बाद रविवार देर रात एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक 22 जून को यमकेश्वर-लक्ष्मणझूला एनएच स्थित बिनक गांव के समीप एक मैक्स 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। दुर्घटना में जख्मी पांच लोगों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय से एम्स रेफर किया गया था।

रविवार देर रात कांडी, यमकेश्वर निवासी मदनलाल (72) पुत्र बालक दास ने एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एम्स प्रशासन ने इसकी जानकारी आईडीपीएल चौकी पुलिस को दी। सोमवार सुबह पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया पीएम के बाद मृतक का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया कि घटनास्थल लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र का है। लिहाजा चालक के खिलाफ शिकायत के लिए परिजनों को संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed