फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चारधाम बीटीसी एप्रोच रोड बन गई कारोबारियों का अड्डा

चारधाम बीटीसी एप्रोच रोड बन गई कारोबारियों का अड्डा

Sun, 01 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी के महत्वपूर्ण चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड संपर्क मार्ग ईंट कारोबारियों का अड्ड बन गया है। मार्ग पर अनधिकृत तौर पर ईंट लदे ट्रकों को खड़े करके दिन और रात लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य होता है। इसके अलावा स्कूल बसें व दूसरे वाहनों के खड़े रहने से मार्ग बेहद संकरा हो गया है। इससे चारधाम यात्रा और बाहरी प्रांतों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासनिक अनदेखी के कारण चंद्रभागा ब्रिज से चारधाम बस ट्रांजिट कंपाउंड को जोड़ने वाले एप्रोच मार्ग अतिक्रमणकारियों के हवाले हो गया है। मार्ग पर ईंट कारोबारियों का कब्जा और दिनरात लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य हो रहा है। उक्त मार्ग चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसी मार्ग से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम जाने व आने वाले वाहनों का संचालन होता है। इसके अलावा उत्तराखंड परिवहन निगम की ऋषिकेश डिपो से विभिन्न प्रांतों को जाने-जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग पर संचालित होते हैं। इसके चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। बावजूद इसके महत्वपूर्ण मार्ग पर कारोबारियों के स्थायी कब्जे से अव्यवस्था पर गौर करने की स्थानीय प्रशासन, पुलिस व नगर निगम को फुरसत ही नहीं है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह भंडारी, धनीराम बिंजोला, सीएस पुंडीर आदि ने बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मार्ग की स्थानीय प्रशासन अनदेखी कर रहा है। जिससे देश-दुनिया के तीर्थयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed