फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दुष्कर्म पीड़िता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

दुष्कर्म पीड़िता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

Sat, 30 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश। रायवाला निवासी युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक की मां ने पीड़िता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। युवती पर 45 लाख रुपये मांगने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। महिला की तहरीर पर कोटद्वार में दर्ज मुकदमे को ऋषिकेश ट्रांसफर किया गया है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक रायवाला निवासी एक 28 वर्षीय युवती ने मोहवकोट, कोटद्वार निवासी दीपक पुत्र हरि पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर रायवाला पुलिस ने बीती 10 जुलाई-2017 को संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया था। बीती 27 जनवरी 2018 को दीपक की मां शांति देवी ने कोटद्वार कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि ऋषिकेश कोर्ट में बेटे को मामले की सुनवाई के लिए लाया गया था। इस दौरान शांति देवी भी बेटे के साथ न्यायालय पहुंची थीं। शांति देवी का आरोप है कि इसी दौरान पीड़िता युवती ने कोर्ट के बाहर केस वापस लेने के लिए कभी 15 लाख, कभी 25 तो कभी 45 लाख रुपये देने मांग रखी। इस पर सहमति न देने पर युवती ने शांति देवी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed