फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यमकेश्वर विधायक से बदलसूकी पर तीन दबोचे

यमकेश्वर विधायक से बदलसूकी पर तीन दबोचे

Sat, 30 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी और उनके पीआरओ के साथ बदसलूकी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक गैस एजेंसी के वाहन चालक समेत तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया है। हालांकि इस मामले को पुलिस करीब 14 दिनों तक छिपाए रही।

लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक बीती 16 जून को यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी क्षेत्र भ्रमण के लिए स्वर्गाश्रम जा रही थीं। घट्टूूगाड़-सिलोगी मोटर मार्ग पर मोहनचट्टी के समीप उनकी कार सड़क पर पुश्ता निर्माण की वजह से रुक गई। इसी बीच पीछे से आ रहे एक गैस के लोडर का चालक लगातार हॉर्न बजाने लगा। लगातार हार्न बजाने के बाबत विधायक के साथ सवार पीआरओ ने लोडर चालक को टोका, लेकिन पास देने के लिए लोडर चालक लगातार हॉर्न बजाता रहा। मोहनचट्टी बाजार के बाद लोडर को पास मिलने पर चालक ने लोडर विधायक की कार के आगे रोक दिया और अपने साथियों के साथ विधायक व पीआरओ के साथ अभद्रता की। विधायक की ओर से इस बाबत लक्ष्मणझूला पुलिस को सूचना दी गई थी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी लोडर चालक अनिल पुत्र यादराम और मानपाल पुत्र महावीर दोनों निवासी बनखंडी, ऋषिकेश व सुमित पुत्र ओमगोपाल निवासी ग्रेटर नोएडा, यूपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed