{"_id":"5b33f6ac4f1c1bb1508b4cee","slug":"15301321402-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया ने वनकर्मियों पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन माफिया ने वनकर्मियों पर किया हमला
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। ढालवाला में चंद्रभागा नदी से अवैध खनन करने से रोकने पर खनन माफिया ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान एक वन दारोगा को गंभीर चोटें आईं हैं। माफिया अपने आदमियों के साथ वनकर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। वन क्षेत्राधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वन क्षेत्राधिकारी स्पर्श काला ने इस संबंध में तहरीर दी है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात शिवपुरी रेंज के गश्ती दल प्रभारी कमल सिंह पंवार, वन दारोगा विजय कुमार, वन आरक्षी विजेंद्र सिंह चौहान व वाहन चालक वीर बहादुर सिंह ढालवाला में चंद्रभागा नदी किनारे गश्त कर रहे थे। इस दौरान वनकर्मियों की टीम ने चंद्रभागा नदी से ट्रैक्टर-ट्राली से अवैध खनन कर रहे लोगों को देखा तो उनके तरफ दौड़ पड़े। इस पर खनन माफिया हिमांशु गुप्ता ने गश्ती दल प्रभारी कमल सिंह पंवार पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उनको गंभीर चोटें आईं हैं। इस दौरान माफिया वनकर्मियों की टीम को चकमा देकर व ट्रैक्टर-टॉली को मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी की तहरीर पर आरोपी हिमांशु गुप्ता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर वनकर्मियों से ऑन ड्यूटी मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।