फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सेना के वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज

सेना के वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। जीआरटी यूनिट के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी की मौत के मामले में उनकी पत्नी ने सेना के ही वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सेना के ट्रक नंबर के आधार पर चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
रायवाला पुलिस के मुताबिक 17 मई को छावनी के गेट नंबर-एक पर सुरक्षाकर्मी दलबीर भंडारी (37) निवासी ग्राम सुनाऊ, थाना थराली, जिला चमोली तैनात थे। उनकी पत्नी रेखा भंडारी का आरोप है कि सेना का ट्रक तेज गति में आया और उनके पति को टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रायवाला के सैन्य अस्पताल में लाया गया। नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दलबीर को देहरादून स्थित गढ़ी कैंट में मिलिट्री अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान गंभीर चोटें होने की वजह से उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने रेखा भंडारी की तहरीर के आधार पर सेना के अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि दलबीर आर्मी की गोरखा री-सेटलमेंट ट्रेनिंग यूनिट (रीआरटीयू) में तैनात थे। बताया कि उसकी ड्यूटी गेट पर थी। बताया कि पीड़ित महिला ने ट्रक का नंबर पुलिस को दिया है, जिसके माध्यम से चालक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed