फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   26 पेटी शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार

26 पेटी शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 28 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने श्यामपुर में दो लोगों को अंग्रेजी शराब की 26 पेटी के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की स्कॉर्पियो कार को सीज कर दिया गया है।
कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढे़ सात बजे मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से स्कॉर्पियो कार में अंग्रेजी शराब की तस्करी कर ऋषिकेश लाई जा रही है। इस पर पुलिसकर्मियों की टीम के साथ में श्यामपुर पुलिस चौकी के समीप वाहन चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान हरिद्वार की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया तो वाहन सवार सकपका गए।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर उसमें हरियाणा ब्रांड की 26 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपियों की पहचान नीरज निवासी ग्राम पुगथला निकट पंचायती चौपाल, थाना गन्नौर, जिला सोनीपत और अरविंद उर्फ मोनू निवासी गांव व पोस्ट तालाब, थाना झज्झर, हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब समेत दो महिलाएं गिरफ्तार
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त दो महिलाओं को 156 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं की पहचान पूनम पत्नी दीपचंद निवासी चंद्रभागा, ऋषिकेश व रिंटू पत्नी प्रदीप पाल निवासी गली नंबर दो, शांतिनगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed