{"_id":"5b2576234f1c1bf76e8b8700","slug":"152918173412-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे किनारे जंगल से जली अवस्था में युवक का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे किनारे जंगल से जली अवस्था में युवक का शव बरामद
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला।
थाना पुलिस ने हरिद्वार नेशनल हाईवे के किनारे मोतीचूर वन रेंज के जंगल में एक युवक का अधजला शव बरामद किया है। काफी जांच के बाद युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले में हत्या का अंदेशा जताते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार की देर रात नियमित गश्त के दौरान रायवाला थाना पुलिस के जवानों को खांडगांव पुलिया के समीप हाईवे से करीब 20 मीटर अंदर मोतीचूर रेंज के जंगल में धुआं उठता दिखा।
जंगल में आग लगने के संदेह में पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों को वहां एक व्यक्ति का शव अधजली अवस्था में पड़ा हुआ मिला, जिसमें से धुआं निकल रहा था। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद देर रात हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि शव करीब 90 प्रतिशत जली अवस्था में बरामद हुआ है, जिसे कब्जे में ले कर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आसपास काफी तलाशी के बाद भी शव की पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो पाई।
उन्होंने बताया कि शव व्यक्ति का है, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के करीब है। पुलिस ने मामलें में हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया। शनिवार की सुबह फोरेंसिक जांच टीम जरूरी नमूने जुटाने के लिए घटनास्थल और रायवाला थाने पहुंची।