{"_id":"5b11af9c4f1c1b9f6e8b5c50","slug":"152788572919-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों से की हाथापाई, हाईवे किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मियों से की हाथापाई, हाईवे किया जाम
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
शिवपुरी में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने के आरोप में पुलिस ने दो कैंप संचालकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। बताया कि आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक शिवपुरी में गंगा के समीप एक कैंप में बीते बृहस्पतिवार की रात झगड़े की सूचना मिली। इस दौरान पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने कैंप संचालकों व उनके एक रिश्तेदार को हरियाणा के पर्यटकों से मारपीट करते हुए पकड़ लिया। इसी बीच हरियाणा के पर्यटक मौका पाकर कैंप से कार में बैठकर निकल गए।
आरोप है कि कैंप संचालकों और उनके रिश्तेदार ने नशे में पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए गाली-गलौच की। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे शिवपुरी में बदरीनाथ राजमार्ग पर जाम लगाकर हंगामा काटना शुरू कर दिया, जिससे हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि नशे में कैंप संचालक विक्रम भंडारी निवासी शिवपुरी, जयपाल निवासी ग्रामसभा तिमली, नरेंद्रनगर और जगत सिंह निवासी चौदहबीघा, मुनिकीरेती के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। बताया कि आरोपियों के कैंप से शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं।