फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देवदार के 137 फ्रेमों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

देवदार के 137 फ्रेमों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 26 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
देवदार के 137 फ्रेमों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने लखवाड़ बैंड के पास से देवदार के 137 फ्रेमों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। लकड़ी को टिहरी जिले के थत्यूड़ ब्लॉक से तस्करी कर लाया जा रहा था। टीम ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रहे पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया है। तस्करों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत 1 लाख रुपये आंकी जा रही है।

बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम को सूचना मिली की लखवाड़ बैंड के रास्ते लकड़ी को तस्करी कर बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। जिस पर वन विभाग ने बैंड के पास वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। देर रात चेकिंग के दौरान तलाशी लेने पर एक वाहन से लकड़ी के 137 चिरान फ्रेम बरामद हुए। वाहन में दो लोग सवार थे। पूछताछ के दौरान वह लकड़ी से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। जिस पर टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चैन सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह पुत्र मोहर सिंह दोनों निवासी ग्राम क्यारी ख्यार्सी टिहरी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed