फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पावर हाउस के इंटेक से मिला युवक का शव

पावर हाउस के इंटेक से मिला युवक का शव

Fri, 18 May 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
पावर हाउस के इंटेक से मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढालीपुर पावर हाउस के इंटेक से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान हरबर्टपुर निवासी युवक के रूप में की गई। मृतक चार दिन से घर से लापता चल रहा था। मामले में मृतक के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई हुई थी।

बृहस्पतिवार की सुबह पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी कि इंटेक में एक शव फंसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जिसकी पहचान नमन अरोड़ा पुत्र मदन अरोड़ा निवासी वार्ड-1 बंशीपुर हरबर्टपुर थाना विकासनगर के रूप में हुई। मृतक के पिता और भाई ने उसकी पहचान की। चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। 14 मई से युवक लापता चल रहा था। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed