{"_id":"5af8a1464f1c1be7408b522f","slug":"15262436516-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में एक गिरफ्तार
Updated Mon, 14 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
9 मई को थानाक्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी बेटी को रजत कुमार पुत्र रामाशंकर निवासी ग्राम गोचरान थाना पेहवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा हाल निवासी जमनीपुर तप्पड़ थाना सहसपुर शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगा ले गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
शनिवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पीड़िता के साथ बल्लूपुर फ्लाईओवर के पास खड़ा है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रजत वर्तमान में अपनी दीदी के यहां जमनपुर स्थित घर पर रहकर ड्राइवर का काम करता था। उसने उसे बहला-फुसला कर भगा ले जाने के बाद कई दिनों तक अलग-अलग जगह पर रखा। जहां उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शनिवार की रात को वह पीड़िता को दिल्ली ले जाने के लिए बल्लूपुर चौक पर खड़ा था।