फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अनियंत्रित यूटिलिटी खेत में पलटी, एक घायल

अनियंत्रित यूटिलिटी खेत में पलटी, एक घायल

Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित यूटिलिटी खेत में पलटी, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

रायगी-कुल्हा मोटर मार्ग पर चालक को नींद की झपकी आने से यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे खेत में जा पलटी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से वह हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार भीम सिंह (35) पुत्र साधू निवासी जाख्टा तहसील त्यूनी टैंट का काम करता है। शनिवार की सुबह 8:30 बजे वह भगौत से टेंट का सामान लेकर त्यूनी आ रहा था। रायगी के पास अचानक उसे नींद की झपकी आ गई। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे खेतों में जा पलटा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना स्थल की ओर दौड़े लगा दी। उन्होंने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दी। लोगों ने घायल को वाहन से बाहर निकाल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed