{"_id":"5ae62c594f1c1b9f098b7441","slug":"15250340728-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक फेल होने से पलटी मैक्स, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रेक फेल होने से पलटी मैक्स, चार जख्मी
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
नीलकंठ मोटर मार्ग पर मोनीबाबा के समीप एक मैक्स ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार 12 लोगों में चार जख्मी हो गए। निजी वाहन के माध्यम से घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। लक्ष्मणझूला थाना के थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि नीलकंठ से ऋषिकेश आ रही मैक्स कार रविवार शाम करीब पांच बजे नीलकंठ मोटर मार्ग स्थित मोनीबाबा गुफा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में मैक्स सवार बलराम (40) पुत्र भीम सिंह निवासी कनसाला, रोहतक, हरियाणा, विजय कुमार (45) पुत्र देवीराम और उनकी पत्नी सुनीता (40) निवासी रोहतक, हरियाणा और गौरव पंवार (26) विनोद पंवार निवासी नीलकंठ जख्मी हो गए। राहगीरों ने उन्हें निजी वाहन से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल विजय कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एम्स के लिए रेफर कर दिया है। घायल गौरव ने बताया कि मैक्स के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि मैक्स में 12 लोग सवार थे। दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। जबकि अन्य सुरक्षित हैं।