फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार ने राहगीर को रौंदा, मौत

कार ने राहगीर को रौंदा, मौत

Fri, 20 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
कार ने राहगीर को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर में बृहस्पतिवार सुबह कार की चपेट में आने से मार्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की मौत हो गई। चालक, कार समेत मौके से फरार हो गया। कार और चालक दोनों की पहचान हो गई है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, कार चालक तो मिला नहीं, अलबत्ता पुलिस ने कार जब्त करके उसे सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार नेहरू बाजार डाकपत्थर निवासी नरेंद्र सिंह चौधरी हादसे का शिकार हुए। बृहस्पतिवार की सुबह वह चार बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। घर से कुछ दूरी पर ही पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार को एक भाजपा नेता का भाई चला रहा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नरेंद्र के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, चौकी प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि कार को आरोपी चालक के घर से चौकी लाकर सीज कर दिया गया है। मामले में मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed