फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीमा के लिए मांगे दस्तावेजों से खरीदी तीन बाइकें

बीमा के लिए मांगे दस्तावेजों से खरीदी तीन बाइकें

Fri, 20 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

श्यामपुर निवासी एक युवक को बीमा कराने का झांसा देकर दो लोगों ने उसके दस्तावेजों पर तीन बाइकें खरीद ली। बैंक से किस्त जमा करने के लिए फोन आने पर उसे धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक श्यामपुर स्थित जगत विहार कॉलोनी निवासी लक्ष्मण सिंह थापा पुत्र जीत बहादुर थापा ने बताया कि अभिषेक मल्ल और जितेंद्र सिंह की मुलाकात उससे मार्च माह में हुई थी। दोनों ने खुद को एचडीएफसी बैंक का एजेंट बताकर बीमा कराने के लिए दस्तावेज मांगे। इसके बाद कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए।

बताया कि हाल ही में उसे बैंक से बाइकों की किस्तें जमा करने के लिए फोन आया। बैंक प्रबंधन से संपर्क करने बाद पता कि उसके नाम पर तीन बाइकें खरीदी गई हैं। पीड़ित ने दस्तावेजों का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। पुलिस ने लक्ष्मण सिंह की तहरीर पर आरोपी जितेंद्र सिंह और अभिषेक मल्ल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed