{"_id":"5ad8fe294f1c1b87028b575f","slug":"152417028215-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील की हत्या का शीघ्र करें खुलासा : एसएसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील की हत्या का शीघ्र करें खुलासा : एसएसपी
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
एसएसपी पौड़ी ने कोटद्वार सर्किल के पुलिस अधिकारियों के साथ लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कोटद्वार में अधिवक्ता की हत्या के मामले का खुलासा अभी तक नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। शीघ्र साक्ष्य जुटाकर खुलासा करने के निर्देश दिए। कोतवाली और थाना क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल करने के लिए भी कहा।
लक्ष्मणझूला थाना में बृहस्पतिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने कोटद्वार सर्किल के पुलिस अधिकारियों से लंबित मामलों का फीडबैक लिया। उन्हें सभी मामलों को शीघ्र वर्कआउट करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीओ कोटद्वार को नीलकंठ मोटर मार्ग पर ओवरलोडिंग के शिकायतों के मद्देनजर सप्ताह में एक दिन मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा है। बाहरी राज्यों और जिलों से क्षेत्र में आकर बसे लोगों का बारीकी से सत्यापन और उनका इतिहास को खंगालने के निर्देश दिए। साथ ही शराब के मामलों में आदतन आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
एसएसपी ने विभिन्न मामलों के फरार आरोपियों की शीघ्र धरपकड़ करने के निर्देश भी दिए। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार हरीश चंद वर्मा, सीओ कोटद्वार जोधराम जोशी, लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा, एसआई विकास भारद्वाज, विवेक राठी, रविंद्र नेगी, विनोद कुमार, बबलू चौहान और टीना रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मियों से नहीं कराएं रात्रि ड्यूटी
एसएसपी जगतराम जोशी ने एडीजी के आदेश के तहत महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रात में नहीं लगाने के लिए कहा। साथ ही देर शाम होने पर महिला पुलिसकर्मी को उसके घर तक छोड़कर आने के निर्देश दिए। बताया कि इस बाबत एडीजी की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा का खास ख्याल रखने के लिए कहा गया है।
विधवा महिलाओं का भी हालचाल जाने पुलिस
पौड़ी जनपद में पुलिस के सीनियर सिटीजन से मिलिए अभियान के तहत अब पुलिसकर्मी संबंधित कोतवाली व थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही विधवा महिलाओं से भी मिलेंगे। एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में इसके निर्देश जारी किए हैं। बताया कि पुलिसकर्मी विधवा महिलाओं से मिलकर उनका हालचाल जानेंगे। इसके साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा।