{"_id":"5ad2679a4f1c1b9f098b4940","slug":"152373852511-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर थाना क्षेत्र के छरबा तिराहे से पुलिस ने संदिग्ध हालात में एक युवक को पकड़ा है। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि युवक लूट के इरादे से वहां घूम रहा था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को पुलिस छरबा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता मिला। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। उसकी पहचान वसीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम जलालाबाद, जिला शामली (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह लूट के इरादे से वहां घूम रहा था। सहसपुर एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि युवक का आपराधिक इतिहास संबंधित जिले की पुलिस से पता लगाया जा रहा है। उसके के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।