फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मालाकुंठी में गंगा में बहा गुरुग्राम का युवक

मालाकुंठी में गंगा में बहा गुरुग्राम का युवक

Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

यमकेश्वर प्रखंड के राजस्व क्षेत्र तल्लाढांगू प्रथम में घूमने के लिए गुरुग्राम से पहुंचे 16 सदस्यीय दल में से एक युवक शनिवार को गंगा में नहाते समय बह गया। राजस्व पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से गंगा में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं लगा। बताया कि इस बाबत युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पौड़ी जनपद की यमकेश्वर तहसील के पटवारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार को हरियाणा से चार युवतियों समेत 16 लोगों का दल तीर्थनगरी घूमने पहुंचा था। दल के सदस्य व्यासी मार्ग स्थित मालाकुंठी में एक बीच कैंप में रुके। दोपहर के समय सभी गंगा में हाथ-मुंह धोने के लिए निकल गए।

इसी बीच गंगा में नहाते समय सुशांत टुटेजा (25) पुत्र नरेश कुमार टुटेजा निवासी मकान नंबर 487/7, कृष्णा कॉलोनी, गुरुग्राम (गुड़गांव), हरियाणा बह गया। साथियों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। दल के सदस्यों ने बीच कैंप संचालक के माध्यम से राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने सुशांत की तलाश में गंगा में अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं लग पाया था। पटवारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को फिर से गंगा में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। सुशांत के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed