{"_id":"5ad262ef4f1c1b61098b4942","slug":"15237373306-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
रानीपोखरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन युवक को जौलीग्रांट स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। जौलीग्रांट चौकी पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामसभा जागीर, घम्मूवाला, रानीपोखरी निवासी गौरव बिंजोला (23) पुत्र सुनील बिंजोला ने कमरे में चुन्नी के सहारे फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।
परिजनों ने कमरे में गौरव को चुन्नी से लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने उसे नीचे उतारकर जौलीग्रांट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी मंजुल रावत ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। बताया कि गौरव एक शिक्षण संस्थान में कोचिंग ले रहा था। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।