{"_id":"5ad262e84f1c1b9b098b49a0","slug":"15237373236-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
कांग्रेस सेवादल के नेता की पत्नी को बीते शुक्रवार को आईडीपीएल में अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। परिजनों ने घायलावस्था में महिला को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन पहले उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल और फिर एसपीएस राजकीय अस्पताल लाए। शनिवार सुबह उन्होंने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
आदर्शग्राम, कुम्हाराबाड़ा, ऋषिकेश निवासी महेश्वरी देवी के पुत्र ऋषि देव ने बताया कि बीते शुक्रवार को उनकी माता महेश्वरी देवी (58) पत्नी डा. आरबी जदली आईडीपीएल में बहन के यहां गई थी। दोपहर में वापस लौटते समय उन्हें सिटी गेट पर अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों के माध्यम से उन्हें घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने महेश्वरी को पहले नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें एम्स और इसके बाद जौलीग्रांट रेफर किया गया।
शुक्रवार रात ही परिजन उन्हें जौलीग्रांट से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ले आए। शनिवार तड़के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हालांकि, परिजनों ने अभी इस बाबत पुलिस को शिकायत नहीं दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।