फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तहसील कर्मचारी और कांग्रेस नेता के बीच हुआ विवाद कोतवाली पहुंचा

तहसील कर्मचारी और कांग्रेस नेता के बीच हुआ विवाद कोतवाली पहुंचा

Wed, 11 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में जमीन संबंधी किसी काम से आए कांग्रेस नेता और तहसील के डाटा एंट्री ऑपरेटर के बीच तीखी झड़प हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

डोईवाला तहसील में मंगलवार दोपहर एक कांग्रेस नेता जमीन के काम के सिलसिले में पहुंचे थे। तहसील में डाटा एंट्री ऑपरेटर से बातचीत के दौरान तीखी बहस हो गई। वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। बाद में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता का आरोप है कि डाटा एंट्री ऑपरेटर ने जानकारी मांगने पर अभद्र व्यवहार किया। नायब तहसीलदार बीएम नेगी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। कोतवाली के एसएसआई योगेन्द्र सिंह गुसांई ने बताया कि तहसील प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed