{"_id":"5ac7daad4f1c1bc4618b5fd4","slug":"15230470895-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी कैंप में घुसने का प्रयास करते युवक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्मी कैंप में घुसने का प्रयास करते युवक पकड़ा
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
शराब के नशे में आर्मी के साहिया स्थित 22वीं वाहिनी संस्थान कैंप में घुसने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को आर्मी के जवानों ने पकड़ लिया। आर्मी के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया गया। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बेमकसद आर्मी क्षेत्र में घुसने के अपराध में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बीते बुधवार की रात को आर्मी के जवानों ने कैंप एरिया के पास एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए देखा। वह आर्मी एरिया में ताका-झांकी और घुसने का प्रयास में आर्मी के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक अधिकारियों ने आरोपी को बैठा कर पूछताछ की, लेकिन शराब के नशे में होने के कारण वह ज्यादा कुछ नहीं बता पाया। बृहस्पतिवार सुबह आर्मी अधिकारियों ने उसे राजस्व पुलिस के सौंपा दिया। आरोपी की पहचान असलम(26) उर्फ सन्नी पुत्र अब्दुल करीम निवासी मेहूंवाला विकासनगर के रूप में हुई। राजस्व उपनिरीक्षक जयलाल शर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी शराब के नशे में आर्मी एरिया में घुसने का प्रयास कर रहा था।