{"_id":"5ac294a44f1c1bf0618b5257","slug":"15227014811045-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
45 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब तस्करी में एक युवक को देसी शराब की 45 पेटी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी सफारी कार को भी सीज कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सफारी कार में देसी शराब की खेप ऋषिकेश में कार से सप्लाई के लिए लाई जा रही है। पुलिसकर्मियों ने ऋषिकेश-दून मार्ग स्थित जंगलात बैरियर पर वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रानीपोखरी से आ रही सफारी कार को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें पुलिस को देसी शराब की 45 पेटी बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान शादान मोहम्मद पुत्र शुशनूर अहमद निवासी चक्शाहनगर, रिस्पना, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में की है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी कार को भी सीज कर दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब की खेप शहर में सप्लाई के लिए लाया था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, कांस्टेबल शशिकांत, अतुल चौहान, आजाद आदि शामिल थे।