फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धोखाधड़ी में दो महिलाओं समेत 10 पर मुकदमा दर्ज

धोखाधड़ी में दो महिलाओं समेत 10 पर मुकदमा दर्ज

Fri, 30 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी में दो महिलाओं समेत 10 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
रायवाला पुलिस ने 41 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दो महिलाओं समेत 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने हरिपुर कलां निवासी मोबाइल विक्रेता को मोबाइल फोन की गलत खेप लौटाने की एवज में फर्जी चेक दे दिए थे। धोखाधड़ी का पता चलने पर जब पीड़ित ने मोबाइल कंपनी से रकम वापस मांगी तो उसके संचालकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के मुताबिक हरिपुर कलां निवासी मैसर्स बांके बिहारी कम्यूनिकेशन के संचालक प्रवीन गोयल को ग्रेटर नोएडा की मैसर्स रिंगिंग बेल्स कंपनी ने 17 मार्च 2016 को डिस्ट्रीब्यूटरशिप दी थी। जिसमें 251 और 2099 रुपये में फोन देने का करार हुआ था। कंपनी ने प्रवीन से कई बार में करीब 41 लाख रुपये जमा करा लिए थे। आरोप है कि कंपनी ने उसे मोबाइल फोन की गलत खेप भेज दी। जिसे उसने कंपनी को वापस लौटा दिया। रकम वापस मांगने पर कंपनी के संचालकों ने 7-7 लाख रुपये के तीन चेक दिए थे। जो बैंक में लगाने पर फर्जी पाए गए। अब रकम वापस मांगी तो कंपनी संचालकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीड़ित प्रवीन गोयल रायवाला थाने पहुंचे और पुलिस को नामजद तहरीर देकर अशोक चड्ढा, उसकी पत्नी कविता चड्ढा, विकास शर्मा, प्रमोद खुल्लर, सरिता यादव, सुमित शाही, अनमोल गोयल, दीपक गुप्ता, अरुण वर्मा और अशुकांत मिश्रा सभी निवासी ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, यूपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed