फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रशियन नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी दर्ज

रशियन नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी दर्ज

Thu, 29 Mar 2018 02:31 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। तीर्थनगरी घूमने के लिए पहुंचा एक रशियन नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। तीन दिन बाद भी गेस्ट हाउस में वापस नहीं लौटने पर प्रबंधक ने थाना लक्ष्मण झूला पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने विदेशी की पहचान के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी इस बाबत सूचित कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण झूला में मां गंगा गेस्ट हाउस के प्रबंधक दिव्यांश आगीचा ने शिकायत में बताया कि 25 मार्च को रूस के मॉस्को निवासी सरगेई सचेरपा (27) गेस्ट हाउस पहुंचा था। दोपहर करीब 12 बजे वह घूमने के लिए निकला, लेकिन इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। बताया कि तीन दिनों तक उसके नहीं लौटने पर अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस ने दिव्यांश की शिकायत पर सरगेई की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि विदेशी की पहचान के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed