{"_id":"5ab5696d4f1c1bbd758b7255","slug":"152183870011-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
टीएचडीसी में कार्यरत एक कर्मचारी का पुत्र शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। काफी खोजबीन के बाद युवक का पता न चलने पर पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
जेएल भारती निवासी पशुलोक विस्थापित ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अतुल भारती (22) दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहा है। सात मार्च को अतुल छुट्टी पर घर आया था। शुक्रवार दोपहर बिना बताए अतुल कहीं चला गया और शनिवार तक घर नहीं आया। दोस्तों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से संपर्क करने पर अतुल का कुछ पता नहीं चला। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि जेएल भारती टीएचडीसी ऋषिकेश के कर्मचारी हैं। युवक का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। गुमशुदगी दर्ज कर टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी गई है।