फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वन कर्मियों को देख वाहन छोड़ कर भागे लकड़ी तस्कर

वन कर्मियों को देख वाहन छोड़ कर भागे लकड़ी तस्कर

Mon, 12 Mar 2018 01:36 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
वन कर्मियों को देख वाहन छोड़ कर भागे लकड़ी तस्कर
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

वन चौकी में सीज कर रखी गई देवदार की लकड़ी चोरी से ले जाने की कोशिश वनकर्मियों की सतर्कता से नाकाम हो गई। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर वाहन सीज कर दिया है।

बीते शनिवार को वन विभाग ने रिखनाड़ रेंज के सेरा गांव में छापेमारी कर एक बंद छानी से देवदार के 88 नग बरामद किए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार रात कुछ लोग वन चौकी में रखी लकड़ी पिकअप में लदवा रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को देख लकड़ी लाद रहे लोग पिकअप मौके पर छोड़ भाग गए। रेंज अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि पिकअप में 44 स्लीपर लादे जा चुके थे। जांच-पड़ताल में राजू उर्फ उदय सिंह पुत्र लाल बहादुर निवासी सेरागांव लाखामंडल की भूमिका सामने आई है। इसके बाद शनिवार के दर्ज अज्ञात के खिलाफ दर्ज मुकदमे को राजू के खिलाफ तरमीम कर दिया गया है। वाहन स्वामी का पता लगाया जा रहा है। वन टीम में वन दरोगा यशपाल सिंह, वन बीट अधिकारी अतर सिंह, शैलेन्द्र, हंसराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed