फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अमेरिका में भारतीय कंप्यूटर इंजीनियर से धोखाधड़ी

अमेरिका में भारतीय कंप्यूटर इंजीनियर से धोखाधड़ी

Fri, 09 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

अमेरिका में भारतीय कंप्यूटर इंजीनियर की सोशल नेटवर्किंग साइट ‘फेसबुक’ के फेक एकाउंट के जरिए दो लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
गंगानगर, ऋषिकेश निवासी अभिरूप डबराल पुत्र डॉ. एसके डबराल अमेरिका स्थित कैलिफोर्निया में कंप्यूटर इंजीनियर है। अभिरूप बीती तीन फरवरी को मां से मिलने अमेरिका से अपने घर गंगानगर आया था। इसी बीच 20 फरवरी को अभिरूप को अमेरिका में रहने वाले उसके दोस्त उदित गुप्ता के नाम से ‘फेसबुक’ पर मैसेज आया। मैसेज में उदित गुप्ता ने अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण आर्थिक सहायता मांगी। इस पर अभिरूप ने मैसेंजर द्वारा दिए गए बैंक खाते में दो लाख रुपये (3100 डॉलर) ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अभिरूप ने उदित से संपर्क किया, तो पता चला कि उदित की माता का देहांत कई साल पहले हो चुका है। ठगी का अहसास होने पर अभिरूप ने घटना की जानकारी पिता डॉ. एसके डबराल को दी। डॉ. डबराल ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में लिखित शिकायत दी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी ने फेसबुक एकाउंट डिलीट कर दिया है। धरपकड़ के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

तीन लाख रुपये
फेसबुक के माध्यम से कंप्यूटर इंजीनियर से धोखाधड़ी करने वाले अज्ञात ने अभिरूप से तीन लाख रुपये और दिए जाने की डिमांड की थी। इस बीच अभिरूप ने साथी उदित से हालचाल पूछ लिया। इसके चलते वह तीन लाख रुपये और गंवाने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी मैसेज और कॉल से बचें
कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी के मुताबिक ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसमें ज्यादातर पीड़ित लोगों की गलती सामने आ रही है। उन्होंने लोगों को फर्जी मैसेज और कॉल से बचने की सलाह दी है। कोतवाल ने नागरिकों से फर्जी ई-मेल, फेसबुक एकाउंट और व्हाट्स एप नंबरों व मैसेज से बचने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed