फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

Mon, 05 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

दून-पांवटा मोटर मार्ग पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात को पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान रात करीब दो बजे उन्हें सेलाकुई बाजार में दो लोग अचेत अवस्था में सड़क पर गिरे दिखाए दिए। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। कुछ दूरी पर उनकी बाइक गिरी हुई थी। जिसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल और बेहोश था। जिसे पुलिस ने निजी वाहन से दून अस्पताल में भर्ती कराया। जेब से मिले आई कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान संदीप चंद(24) पुत्र शांकू निवासी सरनौल बड़कोट उत्तरकाशी के रूप में हुई। घायल की पहचान अंकित(23) पुत्र प्रेम निवासी पुरोला उत्तरकाशी के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि अभी तक घटना का पता नहीं चल सका है। घायल के होश में आने पर ही पता चल सकेगा कि उनकी बाइक स्लिप हुई थी या फिर उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed