{"_id":"5a9c58494f1c1baa1b8ba8e7","slug":"152019588713-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने साइकिल को मारी टक्कर, किशोरी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने साइकिल को मारी टक्कर, किशोरी घायल
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
अंबाड़ी-बरोटीवाला मार्ग पर घराट के पास एक डंपर ने साइकिल सवार किशोरी को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार किशोरी घायल हो गई। उसे कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की शाम सात बजे सोनम(13) पुत्री वाहिद निवासी मेहूंवाला साइकिल से बाजार जा रहा थी। इस दौरान पीछे से आ रहे बेकाबू डंपर ने साइकिल सवार सोनम को उसे टक्कर मार दी। जिससे वह उछल कर सड़क पर जा गिरी। आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनम को निजी वाहन से कालिंदी अस्पताल में भिजवाया। उसके पैर में गंभीर चोटें आई है। चौकी प्रभारी डाकपत्थर शमशेर अली ने कहा कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।