{"_id":"5a91ce3c4f1c1bbd218b4f94","slug":"151950517714-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले से यूजेवीएनएल कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मधुमक्खियों के हमले से यूजेवीएनएल कर्मी की मौत
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/विकासनगर।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ढकरानी गांव में मधुमक्खियों ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम(यूजेवीएनएल) के एक कर्मचारी पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कर्मी को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कर्मी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बनावरी लाल (50) पत्र तुलसी राम ढकरानी पावर हाउस में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात थे। शनिवार को कार्यालय से शिफ्ट ड्यूटी पूरी करने के बाद दोपहर तीन बजे बनावरी लाल पैदल ही घर लौट रहे थे। घर के नजदीक ही बने तिराहे पर अचानक उन पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों ने मुंह, कान, नाक, आंख पर हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मधुमक्खियों को भगाकर घायल को बचाया और निजी वाहन से लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल एसएस नेगी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।