फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विदेशी महिला से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

विदेशी महिला से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। ऋषिकेश में योगा कोर्स के लिए आई आयरलैंड निवासी महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को नरेंद्रनगर स्थित न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय के मुताबिक आयरलैंड निवासी 48 वर्षीय महिला ने रविवार को नामजद तहरीर देकर विवेक अवस्थी निवासी सी-31 ग्रीन एवेन्यू छतरपुर, मध्यप्रदेश हाल निवासी तपोवन, मुनिकीरेती पर वर्ष 2013 से 2016 तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रविवार देर रात नामजद मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

बताया कि आरोपी विवेक को सोमवार सुबह तपोवन से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। बताया कि पीड़िता ऋषिकेश में योगा कोर्स करने के लिए आई थी। इसी बीच उसकी मुलाकात विवेक से हुई थी। विवेक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ चार साल तक दुष्कर्म किया, जिसके बाद रविवार को पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed