{"_id":"5a6ce4554f1c1b89268b6c65","slug":"15170859812-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनैतिक देह व्यापार में होटल मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनैतिक देह व्यापार में होटल मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
कोतवाली पुलिस ने मुख्य बाजार स्थित एक होटल में छापा मार कर अनैतिक देह व्यापार के आरोप में होटल प्रबंधक मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस से होटल से दो किशोरियों को भी छुड़ाया। जिनका पुलिस ने मेडिकल करवाया। दोनों दिल्ली की रहने वाली हैं।
जानकारी के अनुसार सीओ पंकज गैरोला को सूचना मिली कि बाजार स्थित होटल सम्राट में किशोरियों से अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने शनिवार की शाम को होटल में छापा मारा। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने होटल से दो किशोरियों को बरामद किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनसे जबरन अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने होटल प्रबंधक सूरत पुत्र अयतारू निवासी त्यूनी, जावेद पत्र साबिर निवासी जहांगीरपुर, जिला गौतमबुधनगर (यूपी) और हरि किशोर पुत्र शिव चरण निवासी ग्राम पिपरा थाना छपरा (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि किशोरियों की काउंसिल कराई जाएगी। रविवार को दोनों के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। दोनों को नारी निकेतन भेजा जाएगा।