{"_id":"5a6257844f1c1b8d268b5578","slug":"1516394562913-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 पेटी अवैध शराब के साथ चार दबोचे, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 पेटी अवैध शराब के साथ चार दबोचे, केस दर्ज
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
कोतवाली और सहसपुर पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। जिनमें से दो नेपाल के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से 13 पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार की सुबह चौकी प्रभारी कुल्हाल अरविंद चौधरी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दो नेपाली बस से उतरते दिखाई दी, उनके हाथों में बैग थे। शक होने पर तलाशी ली गई तो उनके पास से 99 बोतल चंडीगढ़ ब्रांड की अवैध शराब मिली। शराब के परिवहन से जुड़े कागजात न दिखाने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान आशीष खड़का पुत्र लोकेश कुमार खड़का निवासी ग्राम कचनापुर थाना कोहलपुर अंचल भैरी जिला बांके और संजू थापा पुत्र बल बहादुर थापा निवासी ग्राम सिमरी थाना कोहलपुर अंचल भैरी जिला बांके के रूप में हुई।
उधर, सहसपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को निगम रोड सेलाकुई से जितेंद्र कुमार पुत्र हरज्ञान सिंह और प्रताप सिंह पुत्र छोटे सिंह दोनों निवासी निवासी अटक फार्म सेलाकुई को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच पेटी अवैध शराब बरामद हुईं। जिसमें देशी और अंग्रेजी दोनों शराब शामिल हैं।