{"_id":"5a6257784f1c1b87268b5548","slug":"151639455017-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के शादी से इनकार पर युवती ने काटी नस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के शादी से इनकार पर युवती ने काटी नस
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में युवक के शादी से इनकार करने पर युवती ने अपने हाथ की नस काट ली। जिससे वह बेहोश हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन कोतवाली पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार युवक-युवती का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों अलग-अलग जाति के हैं। इस दौरान युवती ने युवक पर कई बार शादी करने के लिए दबाव डाला लेकिन युवक ने शादी से इंकार कर दिया। हाल में युवती को पता चला कि युवक ने दूसरी युवती के साथ सगाई कर ली है। जिस पर शुक्रवार को युवती ने घर पर ही हाथ की नस काट दी। जब परिजनों ने युवती को लहूलुहान हालत में देखा तो उसे कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां से पुलिस ने युवती को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक के शादी से इंकार करने पर उसने अपनी जान देने के लिए हाथ की नस काटी है। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि युवती की हालत खतरे से बाहर है। दोनों पक्षों से वार्ता के प्रयास किए जा रहे हैं।