फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कुवैत भेजने के नाम पर 15 युवाओं से ठगे 24 लाख रुपये

कुवैत भेजने के नाम पर 15 युवाओं से ठगे 24 लाख रुपये

Sun, 12 May 2019 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
कुवैत भेजने के नाम पर 15 युवाओं से ठगे 24 लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जालसाज ने कुवैत भेजने के नाम पर उत्तराखंड के 15 युवकों से करीब 24 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी पीड़ितों को जयपुर, मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट बुलाकर खुद गायब हो गया। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने शिकायत को गंभीरता से लेकर नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

शहर के सारथी विहार निवासी अनिल कुमार आदि ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे से मिलकर बताया कि वादी और उसके साथी गुणानंद, राम सिंह, मनीष, सुदेश भट्ट, प्रमोद भट्ट, नरेंद्र भट्ट, तेग सिंह प्रमोद चमोली, रमेश सिंह, अनिल सजवाण, जयराम भट्ट, शीशपाल सिंह, देवेंद्र बिष्ट, धनवीर सिंह आदि ने होटल में नौकरी के लिए ऑनलाइन सर्च किया था। इसी दौरान वे मुंबई में टूर एवं ट्रैवल्स एजेंसी चलाने वाले एक शख्स के संपर्क में आए। आरोपी ने उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी के कहने पर साथियों के साथ पासपोर्ट आदि उपलब्ध कराकर तमाम औपचारिकताएं पूरी करा दीं। आरोपी के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में रकम भी स्थानांतरित की। अक्तूबर से लेकर जनवरी तक युवाओं की तरफ से आरोपी के खाते में करीब 24 लाख रुपये की रकम डाली गई। इसके बाद आरोपी ने मार्च में युवकों को वीजा और हवाई टिकट देकर जयपुर, मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलवाया। इसके बाद से आरोपी का फोन बंद है। युवक कई दिन तक उसके इंतजार में होटल में ठहरे रहे। इसी बीच वीजा आदि का सत्यापन कराया गया तो वे फर्जी मिले। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने शिकायत का संज्ञान लेकर नेहरू कॉलोनी थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज करा दिया है। उन्हाेंने बताया कि जांच पड़ताल में कुछ इनपुट मिले हैं। इसी आधार पर पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed