{"_id":"5cc8ab69bdec2207226e954f","slug":"151556654953-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में घुसने के प्रयास में इजराइली नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नेपाल में घुसने के प्रयास में इजराइली नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड पुलिस ने बिना वीजा नेपाल में घुसने का प्रयास करने वाले एक इजराइली नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसी उससे पूछताछ करने में जुटी हैं। इजराइली नागरिक गोवा से भी वांछित बताया गया है। ड्रग्स नेटवर्क से भी आरोपी के तार जुड़े होने की बात सामने आ रही है।
पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने बनबसा (चंपावत) में चेकिंग के दौरान इजराइली नागरिक यानिव बेनिम को पकड़ा है। आरोपी बिना वैद्य वीजा के नेपाल जाने की फिराक में था। पुलिस सक्रियता के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। आरोपी से पुलिस और खुफिया एजेंसी पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया यह पता चला कि इजराइली नागरिक यानिव बेनिम गोवा में एक मामले में वांछित है। गोवा पुलिस को भी इस बारे में बताया गया है। यानिव बेनिम के ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिल रही है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।