{"_id":"5bec86dabdec226954315103","slug":"151542227674-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख की लूट:::: दो संदिग्धों की फुटेज लिए घूम रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 लाख की लूट:::: दो संदिग्धों की फुटेज लिए घूम रही पुलिस
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। घंटाघर बीच चौराहे पर मेरठ के सराफा कारोबारियों से हुई लूट के मामले में पुलिस को अभी तक मात्र दो संदिग्धों के फुटेज मिले हैं। इन्हीं फुटेज के सहारे वह बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हुई है। कुछ टीमों को पुलिस ने इस तरह की घटनाओं को पता लगाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजा है। इधर, पुलिस ने बाजार और चकराता रोड के तकरीबन 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
मंगलवार को सात बदमाशों ने मेरठ के सराफा कारोबारियों से 15 लाख रुपये के जेवर लूट लिए थे। घटना के बाद करीब तीन घंटे तो पुलिस ने इसकी जानकारी जुटाने में ही गुजार दिए। इसके बाद जांच शुरू की तो पता चला कि एक संदिग्ध की फुटेज सामने आई है। उस संदिग्ध को कारोबारियों ने भी काफी हद तक पहचान लिया है। पूरे मामले में पुलिस रात तक केवल धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के अलावा कुछ नहीं कर पाई थी। बुधवार सुबह पुलिस को कुछ और फुटेज हाथ लगी है, जिनमें दो संदिग्ध एक साथ दिखाई दे रहे हैं। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पुलिस की कुछ टीमों को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और बागपत जनपदों में भेजा गया है। पता चला है कि इस तरह की घटनाओं को पश्चिमी यूपी में कई बार अंजाम दिया जा चुका है।
दिल्ली नंबर की मोटरसाइकिल से भागे बदमाश
घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि बदमाश दिल्ली नंबर की एक मोटरसाइकिल से फरार हुए हैं। हालांकि, पुलिस को शक है यह नंबर प्लेट फर्जी हो सकती है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि बदमाश चकराता रोड से होते भागे हैं। लिहाजा वहां की दुकानों और प्रतिष्ठानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस के हाथ दो फुटेज के अलावा कुछ नहीं लगा है।
विज्ञापन
स्कार्पियो की सूचना पर दौड़ी पुलिस
घटना के संबंध में मंगलवार रात एक स्कॉर्पियो की सूचना भी पुलिस को मिली थी। बताया गया था कि बदमाश इस स्कार्पियो से फरार हुए हैं। उसके बाद पुलिस ने रातोंरात देहरादून से बाहर निकलने वाले रास्तों पर चेकिंग बढ़ाई। एसएसपी ने बताया कि इस सूचना के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।