फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज डेढ़ घंटे तक रूट रहेंगे डायवर्ट

आज डेढ़ घंटे तक रूट रहेंगे डायवर्ट

Sun, 04 Nov 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आज डेढ़ घंटे तक रूट रहेंगे डायवर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिनी दौरे के बाद रविवार को दिल्ली वापस जाएंगे। वापसी के लिए वे देहरादून से लगभग 11:30 से 12:30 बजे के बीच देहरादून से प्रस्थान करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देेनजर विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा।
राष्ट्रपति के ‘आशियाना’ से जीटीसी हेलीपैड तक का यातायात प्लान
-फ्लीट के आशियाना से जीटीसी हेलीपैड की ओर प्रस्थान करने से पूर्व मसूरी से राजपुर रोड की ओर आने वाले समस्त वाहनों को डायवर्जन से र्साइं मंदिर तिराहा होते हुए कैनाल रोड पर भेजा जाएगा और लोकल ट्रैफिक इंदरबाबा मार्ग से कैनाल रोड होते हुए जाएगा।
विज्ञापन

-दिलाराम से मसूरी की ओर जाने वाले समस्त यातायात को ग्रेट वैल्यू से कैनाल रोड की ओर भेजा जाएगा व यदाकदा यातायात को फोरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया गेट राजपुर रोड से 100 मीटर पीछे बैरियर लगाकर प्वाइंट ड्यूटी द्वारा रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिलाराम से हाथीबड़कला जाने वाले समस्त यातायात को कालीदास तिराहा पर बैरियर लगाकर रोक दिया जाएगा।
-अनारवाला से एनेक्सी तिराहा की ओर जाने वाले यातायात को सर्किट हाउस चौकी गेट पर रोका जाएगा।
- बिंदाल से जीटीसी की ओर जाने वाले समस्त यातायात को कैंबरियन हॉल स्कूल तिराहे पर रोक दिया जाएगा व कैंट तिराहे की ओर आने वाले समस्त यातायात को पोस्ट ऑफिस तिराहे पर बैरियर लगाकर रोक दिया जाएगा।
-आशियाना से जीटीसी तक संपूर्ण वीआईपी रूट जीरो जॉन रहेगा।
-उक्त मेन रूट पर लिंक मार्गों से मुख्य मार्ग पर आने वाले यदाकदा यातायात को प्वाइंट ड्यूटी द्वारा रोका जाएगा।
-हालांकि उपरोक्त रूट पर अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को जाने दिया जाएगा।

‘आशियाना’ से जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक का यातायात प्लान
-फ्लीट के आशियाना से प्रस्थान करने से पूर्व पहले मसूरी से राजपुर रोड की ओर से आने वाले समस्त यातायात को डायवर्जन पर तथा घंटाघर से राजपुर रोड मसूरी की ओर जाने वाले यातायात को यूकेलिप्टस चौक पर रोका जाएगा। लोकल यातायात को प्वाइंट ड्यूटी द्वारा मुख्य मार्ग से 100 मीटर पीछे रोक दिया जाएगा ।
-कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू की ओर आने वाले यातायात को ग्रेट वैल्यू से 100 मीटर पीछे प्वाइंट ड्यूटी द्वारा रोका जाएगा।
-यूकेलिप्टस से आराघर, धर्मपुर, नेहरू कॉलोनी, रिस्पना व विधानसभा तिराहा तक लिंक मार्गों से मुख्य मार्ग पर आने वाले यातायात को प्वाइंट ड्यूटी द्वारा 100 मीटर पहले रोका जाएगा ।
-वीआईपी फ्लीट के दिलाराम चौक पहुंचने की दशा में 06 नंबर पुलिया से जोगीवाला की ओर आने वाले समस्त यातायात को जोगीवाला से 100 मीटर पूर्व पोस्ट ऑफिस तिराहे पर रोका जाएगा।

-डोईवाला से देहरादून की तरफ आने वाले भारी वाहनों को डोईवाला से दूधली मार्ग पर व आईएसबीटी से डोईवाला की तरफ जाने वाले समस्त भारी वाहनों को कारगी होते हुए दूधली मार्ग पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed