फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मातृ सदन अध्यक्ष के खिलाफ पेड़ काटने का मुकदमा दर्ज हि

मातृ सदन अध्यक्ष के खिलाफ पेड़ काटने का मुकदमा दर्ज हि

Sun, 07 Jan 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। राजस्व विभाग की जमीन से शीशम के दो पेड़ काटने के आरोप में लेखपाल ने मातृसदन के परमाध्यक्ष के खिलाफ अवैध पातन का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि मातृसदन पर ग्राम समाज और अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन कब्जाने का आरोप लगने के बाद जिलाधिकारी दीपक रावत ने जमीन की पैमाइश करने के निर्देश दिए थे। पिछले दिनों तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मातृसदन की जमीन की पैमाइश की थी। बताया जाता है कि इस दौरान वहां शीशम के पेड़ कटे मिले थे। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी ने पेड़ काटने के जांच के आदेश दिए थे। जांच में पता चला कि मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद के कहने पर यह पेड़ काटे गए।
विज्ञापन

हल्का लेखपाल नरेंद्र काम्बोज की ओर से शनिवार देर शाम कनखल थाने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मातृ सदन आश्रम की भूमि से सटी राजस्व भूमि से शीशम के दो पेड़ काटे गए हैं। लेखपाल की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया कि मातृ सदन के परमाध्यक्ष शिवानंद सरस्वती के आदेश पर पेड़ काटे हैं। आरोप है कि पेड़ों को काटने के बाद लकड़ी भी चोरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed