फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवतियों को शराब ना देने की वीडियो बनाने पर हंगामा

युवतियों को शराब ना देने की वीडियो बनाने पर हंगामा

Sat, 03 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
युवतियों को शराब ना देने की वीडियो बनाने पर हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के ठेके पर युवतियाें को शराब देने का विरोध करने पर हंगामा हो गया। एक युवक ने मोबाइल निकालकर पुलिस कर्मियों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। विरोध जताने पर युवक ने पुलिस पर फ्री शराब पीने का आरोप लगा दिया। यह देखने को मौके पर तमाशबीनों का तांता लग गया। बाद में पुलिस मोबाइल जब्त कर युवक को थाने ले आई।

बल्लीवाला चौक के पास अंग्रेजी ठेके पर शुक्रवार रात दो युवतियां शराब खरीदने आई थी। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने सेल्समैन को युवतियों को शराब न देने को कहा। इसी बात को लेकर वहां मौजूद युवक भड़क गया। युवक ने मोबाइल निकालकर पुलिस कर्मियाें और शराब खरीदने आईं युवतियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियाें ने उसे वीडियो न बनाने के लिए कहा। तकरार के बीच युवक चिल्लाने लगा कि पुलिस को तो फ्री की शराब मिल जाती है, इसलिए वह शराब माफियाओं के पक्ष में रहते है। हंगामा होने पर मौके पर काफी लोगों का जमावड़ा हो गया। बाद में पुलिसकर्मी युवक को पकड़कर थाने ले आए। बसंत विहार पुलिस ने बताया कि शराब के ठेके पर वीडियो बनने की शिकायत पर पुलिस को भेजा गया था। आरोपी युवक हंगामा कर पुलिस से ही उलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed