{"_id":"5a4d38e84f1c1b10788b65a5","slug":"151501044917-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफ्टिंग के दौरान हादसा, दिल्ली की महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राफ्टिंग के दौरान हादसा, दिल्ली की महिला की मौत
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफ्टिंग के दौरान हादसा, दिल्ली की महिला की मौत
-- शिवपुरी स्थित गोल्फकोर्स रैपिड पर हुआ हादसा
-- तीन लोगों को बचाने में कामयाब रहा राफ्ट गाइड
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। गंगा में राफ्टिंग के दौरान गोल्फकोर्स रैपिड पर शिवपुरी में राफ्ट से छिटककर चार लोग नदी में बह गए। गाइड ने तीन लोगों को तो बचा लिया है, लेकिन नई दिल्ली निवासी एक महिला के शरीर में अधिक पानी जाने से उसकी मौत हो गई। सरकारी अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर दिया है। बताया कि शव को बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम करीब चार बजे शिवपुरी में राफ्टिंग के दौरान राफ्ट सवार आठ पर्यटकों में से चार गोल्फकोर्स रैपिड पर छिटककर गंगा में गिर गए। इसी बीच गाइड ने बहते हुए लोगों को किसी तरह पानी से बाहर निकाला।
इस दौरान भगवती वर्मन (33) पत्नी अंशुमान वर्मन निवासी लक्ष्मीनगर, नई दिल्ली के होश में नहीं आने पर उसे निजी वाहन से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों भगवती को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि शरीर में पानी अधिक जाने के कारण उसकी मौत होना प्रतीत हो रहा है। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक मनोज शर्मा ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि शव का पंचनामा भर दिया गया है। बृहस्पतिवार सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा। बताया कि भगवती नई दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती थी। वह बीते मंगलवार को अपने साथी बिजेंद्र यादव पुत्र बाबूराम निवासी छतरपुर, इनक्लेव, नई दिल्ली के साथ तीर्थनगरी घूमने आई थी। बताया कि सभी पर्यटकों ने लाइफ सेविंग जैकेट पहनी थी।