{"_id":"5a3552054f1c1b86698c1fa1","slug":"1513443989122-35-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 2 लाख 35 हजार की ठगी करने वालों को मेरठ से किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 2 लाख 35 हजार की ठगी करने वालों को मेरठ से किया गिरफ्तार
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पूजा के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को थाना पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मामला बीते नवंबर माह का है। गोपेश्वर हल्दापानी निवासी राजेंद्र सिंह ने टीवी पर समस्या के समाधान का विज्ञापन देख उनके दिए हुए नंबर पर फोन किया। विज्ञापनदाता इरफान निवासी तयोडी, थाना खरखौदा, जिला मेरठ और नवाबुद्दीन निवासी खत्ता रोड ब्रह्मपुरी जिला मेरठ उत्तर प्रदेश ने स्वयं को पंडित बताते हुए उनकी समस्या जानी और पूजा करने की बात कही। उन्होंने पूजा के लिए धनराशि मांगी, जिस पर राजेंद्र सिंह ने 6, 7 व 8 नवंबर को उनके खातों में 2 लाख 35 हजार की धनराशि पूजा के लिए जमा करा दी। पूजा के बाद जब राजेंद्र को कोई लाभ नहीं हुआ तो उसने इरफान से दी गई धनराशि लौटाने की बात कही। तब इरफान ने उन्हें डराया धमकाया और धनराशि न लौटाने की बात कही। इस पर राजेंद्र सिंह ने 28 नवंबर को थाना गोपेश्वर में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। छानबीन करते हुए थाना पुलिस ने 15 दिसंबर को खरखौदा (मेरठ) से दोनों ठगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।