फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगा में नहाते हुए बहा राजस्थान का युवक

गंगा में नहाते हुए बहा राजस्थान का युवक

Thu, 14 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-------------------
गंगा में नहाते हुए बहा राजस्थान का युवक
तपोवन स्थित सांई घाट के पास हुआ हादसा
पुलिस के सर्च ऑपरेशन में नहीं लगा कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
दिल्ली से तीर्थनगरी घूमने आया राजस्थान का एक युवक तपोवन क्षेत्र में गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बह गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ, आपदा राहत और जल पुलिस की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा।

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक राजस्थान के पीपलखेड़ी लालपुर, प्रतापगढ़ का निवासी 22 वर्षीय वरुण सिंह पुत्र शेर सिंह तीर्थनगरी में घूमने आया था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तपोवन स्थित सांई घाट पर गंगा में नहाने के दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल की इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ, आपदा राहत और जल पुलिस की टीम के माध्यम से गंगा में रामझूला तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक टीम को सफलता नहीं मिली। वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीएम बलूनी ने बताया कि युवक की पहचान उसके कपड़ों की जेब में पहचान-पत्र से हुई है। परिजनों के अनुसार वरुण दिल्ली के एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है। गंगा में तलाशी अभियान के दौरान युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बृहस्पतिवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed