{"_id":"5a2827ab4f1c1bbd208b5197","slug":"15125811681-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डा ने लगाया ब्लाक प्रमुख पर थप्पड़ मारने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्डा ने लगाया ब्लाक प्रमुख पर थप्पड़ मारने का आरोप
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। नगर पालिका तिराहे के समीप वाहन साइड करने को लेकर होमगार्ड व ब्लाक प्रमुख के बेटे में कहासुनी हो गई। होमगार्ड ने ब्लाक प्रमुख पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। वहीं ब्लाक प्रमुख के पुत्र ने आरोप से साफ इंकार किया है। हालांकि पुलिस ने ब्लाक प्रमुख के वाहन को सीज कर दिया।
गैरसैंण विधान सभा सत्र के लिए बुधवार को विधायकों व अधिकारियों के वाहनों की आवाजाही के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह पुलिस तैनात की गई थी। इसी दौरान करीब 11 बजे नगर पालिका तिराहे पर तैनात होमगार्ड कृपाल सिंह व ब्लाक प्रमुख खिर्सू के बेटे अजय सिंह के बीच कहासुनी हो गई। होमगार्ड ने अजय को वाहन साइड लगाने के लिए कहा था। जिस पर अजय सिंह भड़क गया। कृपाल सिंह ने आरोप लगाया कि कहासुनी के दौरान वहां मौजूद ब्लाक प्रमुख ने उस पर थप्पड़ जड़ दिया। होमगार्ड को थप्पड़ मारे जाने की सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात सभी होमगार्ड व ब्लाक प्रमुख के समर्थक कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई। हालांकि पुलिस ने ब्लाक प्रमुख के वाहन को सीज कर दिया। वहीं ब्लाक प्रमुख के पुत्र अजय सिंह ने थप्पड़ मारे जाने के आरोप से साफ इंकार किया है।