फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस ने शिलाजीत पत्थर और चरस के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शिलाजीत पत्थर और चरस के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Sat, 02 Dec 2017 09:49 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शिलाजीत पत्थर और चरस के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
गोपेश्वर। थाना गोपेश्वर पुलिस और पुलिस की निर्भीक यूनिट ने संयुक्त रूप से शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर पोखरी बैंड के समीप चेकिंग के दौरान पुलिस ने नेपाल निवासी पृथ्वी जनबम से 213.02 किलोग्राम शिलाजीत बरामद की। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, थाना गोपेश्वर पुलिस जीरो बैंड के पास एक किलो पचास ग्राम अवैध चरस के साथ रामप्रसाद निवासी रामकोला गोरखपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गोपेश्वर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बरामद माल को वे बेचने के लिए जिले से बाहर ले जा रहे थे। एसपी ने पुलिस टीम को इस कार्य के लिए ढाई हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कुंदन राम, निर्भीक पुलिस यूनिट के प्रभारी उप निरीक्षक अनिरुद्ध मैठाणी, सुरेश चंद्र, धनपाल, प्रदीप, अरुण और धीरेंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed