{"_id":"5a15af094f1c1b4e718b4da9","slug":"151137061820-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते की जानकारी लेकर ऑन लाइन ठगी करने वाले को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक खाते की जानकारी लेकर ऑन लाइन ठगी करने वाले को भेजा जेल
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। पुलिस ने फोन पर बैंक खाते की जानकारी लेने के बाद खाते से धनराशि उड़ाने वाले व्यक्ति को रेलवे स्टेशन हरिद्वार से गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
बीते नौ सितंबर को पीड़ित नारायण सिंह बिष्ट ने थाना गोपेश्वर में चार से आठ सितंबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके बैंक खाते की जानकारी मांगकर खाते से 120000 रुपये निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की। मामले की विवेचना कर रहे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोशीमठ आशीष रबियान ने पाया कि पीड़ित नारायण सिंह के खाते से एक लाख बीस हजार की धनराशि जनपद गिरीडीह देवघर जमतारा, झारखंड में ऑन लाइन कुछ लोगों के बैंक खातों में क्रेडिट हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम झारखंड पहुंची। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मामले में संलिप्त एक व्यक्ति हरिद्वार में है। जिस पर तत्काल पुलिस टीम हरिद्वार पहुंची और आरोपी आरिफ अंसारी पुत्र रुस्तम मियां, निवासी बदिया, बसकुईं, थाना करौं, झारखंड को बीते मंगलवार को रेलवे स्टेशन हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि लोगों से उनके बैंक खातों की जानकारी मांगकर धनराशि को ऑन लाइन अपने विभिन्न खातों में जमा कर लेते हैं। बुधवार को अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।